Tuesday 14 July 2015

पुष्करम महोत्सव के दौरान भगदड़ में 14 की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख


राजमुंदरी। गोदावरी नदी के तट पर पुष्कर घाट पर आयोजित ‘पुष्करम’ महोत्सव के पहले ही दिन आज भगदड़ मच जाने के कारण 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पूर्वी गोदावरी जिले के पुलिस उपाधीक्षक कुलाशेखर ने बताया कि पवित्र स्नान के लिए जब लोग नदी की ओर जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि मरने वालों में बुजुर्ग शामिल हैं और पुलिस को अभी उनकी पहचान सुनिश्चित करनी बाकी है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों राज्यों की नदियों की पूजा को समर्पित ‘गोदावरी पुष्करम’ 144 सालांे में एक बार आता है।
प्रधानमंत्री ने राजामुंद्री में भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी के किनारे ‘पुष्करम’ महोत्सव के दौरान आज मची भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर दुख प्रकट किया है। मोदी ने कहा कि उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से बात की और उनके साथ हालात पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘राजामुंद्री में भगदड़ के कारण लोगों की मौत पर गहरा दुख हुआ है। मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से बात की है और उनसे हालात पर चर्चा की। राज्य सरकार सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम कर रही है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी के किनारे ‘पुष्करम’ महोत्सव के दौरान आज मची भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर दुख प्रकट किया है। मोदी ने कहा कि उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से बात की और उनके साथ हालात पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘राजामुंद्री में भगदड़ के कारण लोगों की मौत पर गहरा दुख हुआ है। मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से बात की है और उनसे हालात पर चर्चा की। राज्य सरकार सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम कर रही है।’’

No comments:

Post a Comment