मुंबई, फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने आइसलैंड
में ‘दिलवाले’ की शूटिंग के दौरान कल अभिनेत्री तनुजा के साथ सेल्फी ली।
अपनी आने वाली फिल्म में तनुजा की बड़ी बेटी काजोल के साथ अभिनय कर रहे
‘हैप्पी न्यू ईयर’ के 49 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि ‘ज्वेल थीफ’ की
अभिनेत्री उनके पिता की पसंदीदा हीरोइन थी। उन्होंने ट्वीट किया है कि मेरे
पिता की पसंदीदा अभिनेत्री तनुजाजी, तनु आंटी के साथ। शाहरुख खान ने
आइसलैंड में अपने पहले दिन का अनुभव भी साझा किया है। अंतिम बार 2010 में
आयी फिल्म ‘माइ नेम इज खान’ में नजर आने के बाद शाहरुख खान और काजोल एक बार
फिर इस फिल्म में दिखाई देंगे। वे एक गीत की शूटिंग के लिए आइसलैंड गये
हैं।
Tuesday, 25 August 2015
कोहली रैंकिंग में शीर्ष दस से बाहर, अश्विन आठवें स्थान पर
दुबई, भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली
आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष दस से बाहर हो गए हैं लेकिन
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले आर
अश्विन गेंदबाजी रैंकिंग में आठवें और हरफनमौलाओं की रैंकिंग में दूसरे
स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के कुमार संगकारा रैंकिंग में सातवें
स्थान से क्रिकेट से विदा हुए। वहीं ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क अपने
आखिरी टेस्ट के बाद रैंकिंग में 25वें स्थान पर रहे। संगकारा दिसंबर 2007
में टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंचे थे। वह 97 टेस्ट
और 812 दिन तक नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज रहे। आखिरी बार वह दिसंबर 2014 में
शीर्ष पर पहुंचे थे और बाद में एबी डिविलियर्स ने उनकी जगह ली।
क्लार्क अगस्त 2009 में रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे
और आखिरी बार फरवरी 2013 में चोटी पर रहे। वह कुल 11 टेस्ट और 70 दिन तक
टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग के सरताज रहे। भारत के अजिंक्य रहाणे दो
पायदान चढकर 20वें स्थान पर पहुंच गए जबकि श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने भी
दो पायदान चढकर 34वें स्थान पर पहुंचे। इंग्लैंड के मोईन अली दो पायदान
चढकर 48वें स्थान पर पहुंचे। लोकेश राहुल 30 पायदान की छलांग लगाकर 87वें
स्थान पर पहुंचे जबकि विकेटकीपर रिधिमान साहा 15 पायदान चढकर 100वें स्थान
पर पहुंच गए।
आनंद की एक और हार
सेंट लुई, पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को सिंक्वेफील्ड
कप शतरंज के लगातार दूसरे दौर में पराजय का सामना करना पड़ा और इस बार
उन्हें रूस के अलेक्जेंदर ग्रिसचुक ने मात दी । पहले दौर में आनंद को
अमेरिका के हिकारू नकामूरा ने हराया था । दूसरे दौर में ग्रिसचुक ने
क्लासिकल शतरंज में उनके खिलाफ पहली जीत दर्ज की ।
अन्य मुकाबलों में नार्वे के मैग्नस कार्लसन ने अमेरिका के फेबियानो कारूआना के खिलाफ पूरे अंक हासिल किये जबकि बुल्गारिया के वेसलीन टोपालोव ने नकामूरा को मात दी । दस खिलाड़ियों के राउंड राबिन मुकाबले में नीदरलैंड के अनीश गिरी ने अमेरिका के वेसले सो से ड्रा खेला जबकि मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव ने आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन को ड्रा पर रोका ।
टूर्नामेंट के सात दौर अभी बाकी है और टोपालोव दो अंक लेकर शीर्ष पर हैं । आरोनियन, लाग्रेव और गिरी उनसे आधा अंक पीछे हैं । कार्लसन, नकामूरा और ग्रिसचुक पांचवें स्थान पर है जबकि कारूआना और आनंद तालिका में सबसे नीचे हैं । आनंद के लिये एक और खराब दिन रहा जो लय हासिल नहीं कर सके । ग्रिसचुक ने सिर्फ 35 चालों में बाजी जीत ली ।

राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की ट्रेनिंग में पहली बार जीपीएस ट्रैकर का इस्तेमाल
पुणे, भारतीय फुटबॉल टीम ने ईरान के खिलाफ
2018 विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबले से पूर्व शिविर के दौरा पहली बार
‘प्लेयर ट्रैकिंग सिस्टम’ का इस्तेमाल किया। टीम यहां डीएसके ड्रीम सिटी
में ट्रेनिंग कर रही है। खिलाड़ियों ने अपनी बनियान के अंदर जीपीएस प्रणाली
पहन रखी थी और यह काफी हद तक लियोनल मेस्सी और ज्लाटन इब्रामोविच की
तस्वीरों की तरह लग रहा था जो कुछ हफ्ते पहले वाइरल हो गई थी।
जीपीएस का इस्तेमाल पहली बार राष्ट्रीय कोच स्टीफन
कांस्टेनटाइन के मार्गदर्शन में किया गया और इस दौरान खेल वैज्ञानिक डैनी
डीगन ने पूरी प्रकिया की निगरानी की। डीगन ने कहा, ‘‘अब से हम सभी ट्रेनिंग
सत्र के दौरान इसका इस्तेमाल करेंगे, यहां तक कि मैचों के दौरान भी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘फीफा ने दो महीने पहले मैच के दौरान इसके इस्तेमाल की
स्वीकृति दी थी। इसके लिए सिर्फ मैच से एक दिन पूर्व मैच आयुक्त से
स्वीकृति लेने की जरूरत पड़ेगी।’’
मांझी का विधानसभा से इस्तीफा, हम सेक्युलर के अध्यक्ष बने
पटना, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के
आज बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिये जाने के बाद वे सर्वसम्मति
से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत कर
लिए गए। हम सेक्युलर के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया कि आज यहां आयोजित
हम सेक्युलर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पार्टी के वरिष्ठ
नेता और पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह द्वारा मांझी को हम सेक्युलर का
राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने संबंधी प्रस्ताव लाए जाने पर उन्हें
सर्वसम्मति से उक्त पद के लिए मनोनीत कर लिया गया।
मांझी ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में अपने पार्टी
सहयोगियों और कार्यकर्ताओं से राजग को सत्ता में लाने के लिए कड़ी मेहनत
करने की अपील करते हुए कहा कि बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की लहर चल रही
है। उन्होंने कुछ राजनीतिक दलों पर प्रदेश में जातिवाद की राजनीति करने का
आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में वे वर्तमान सरकार को
सत्ता से बेदखल करने और सभी समुदायों को एक साथ लाने के लिए हम सेक्युलर
को नेतृत्व प्रदान करेंगे।
राजग के घटक दलों लोजपा और रालोसपा के सीटों का बंटवारा
शीघ्र किए जाने की सार्वजनिक तौर पर की गयी मांग पर मांझी ने इस मुद्दे को
राजग के उचित फोरम पर उठाए जाने की अपील की। इससे पूर्व मांझी ने विधानसभा
पहुंचकर वहां के कार्यकारी सचिव हरेराम मुखिया को अपना इस्तीफा सौंपा।
हरेराम ने मांझी द्वारा पत्र सौंपे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस
बारे में बिहार विधानसभा द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी।
छह बार विधायक रहे 70 वर्षीय मांझी वर्तमान में
जहानाबाद जिला के मखदूमपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के सदस्य के रूप में
प्रतिनिधित्व कर रहे थे। पिछले लोकसभा चुनाव में जदयू की करारी हार की
जिम्मेवारी लेते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद
से इस्तीफा देते हुए मांझी को अपना उत्तराधिकारी चुना था। जदयू विधायक दल
के मांझी के स्थान पर फिर से नीतीश को अपना नेता चुन लिए जाने के बाद नौ
महीने मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहे मांझी के मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ने पर
जदयू ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था जिसके बाद बिहार विधानसभा
अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने उन्हें असंबद्ध सदस्य घोषित कर दिया था।
सदन में बहुमत जुटाने के पूर्व मांझी ने गत 20 फरवरी को
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद नीतीश फिर से मुख्यमंत्री
पद पर आसीन हुए। बाद में मांझी ने जदयू के अन्य बागी विधायकों और नेताओं
के साथ मिलकर हम सेक्युलर का गठन किया था तथा बाद में भाजपा नीत राजग में
शामिल हो गए।
कानपुर में महिला की दिन दहाड़े गर्दन काट कर बेरहमी से हत्या
कानपुर> उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के
बाबूपुरवा इलाके में आज घर में एक अकेली महिला की गला रेत कर बेरहमी से
हत्या कर दी गयी। घर वाले इसके पीछे लूट की बात बता रहे हैं लेकिन पुलिस कई
बिन्दुओं पर काम कर रही है। घटनास्थल की जांच के लिये खोजी कुत्ते और
फोरेंसिक विभाग की टीम भेजी गयी है। कानपुर पुलिस के एसएसपी शलभ माथुर ने
बताया कि बाबूपुरवा के बेगमपुरवा में सलीम रहते हैं जो रेलवे में फोरमैन के
पद पर कार्यरत हैं। आज सुबह सलीम अपनी डयूटी पर और बेटी अपने स्कूल चले
गयी। घर में अकेली पत्नी आमना खातून रह गयी।
कुछ अज्ञात बदमाशों ने करीब 10 बजे उनके घर में घुसकर
उनका बेरहमी से गला काट दिया। गला इतने तेज धार दार हथियार से काटा था कि
वह शरीर से अलग हो गया था और खून कमरे में भरा हुआ था। कमरे में अलमारियां
खुली थीं और सामान बिखरा हुआ था। महिला के पति का आरोप है कि घर से 12 लाख
रूपये नगद और 10 लाख की ज्वैलरी गायब है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच
कर रही है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
कमजोर वैश्विक संकेतों से सोना वायदा भाव में 186 रुपये की गिरावट
नयी दिल्ली, कमजोर वैश्विक रुख के बीच सटोरियों
ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में आज सोने के भाव 186
रुपये की गिरावट के साथ 27,262 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गये। एमसीएक्स में
सोने के अक्तूबर डिलीवरी वाले अनुबंध के भाव 186 रुपये अथवा 0.68 प्रतिशत
की गिरावट के साथ 27,262 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गये जिसमें 277 लॉट के
लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार सोने के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध
के भाव 187 रुपये अथवा 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27,667 रुपये प्रति
10 ग्राम रह गये जिसमें मात्र एक लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों
ने कहा कि सोना वायदा भाव में गिरावट विदेशों में कमजोरी के रुख और मौजूदा
स्तर पर सटोरियों की मुनाफावसूली के अनुरूप था। इस बीच न्यूयार्क में कल
के कारोबार में सोने की कीमत 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,154.90 डॉलर
प्रति औंस रह गई।
भारत जल्दी ही चीन को पीछे छोड़ने की स्थिति में: स्वामी
वाशिंगटन, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमणियम
स्वामी ने कहा है कि राजग सरकार के लिये सही कदम उठाकर मौजूदा चीन के
आर्थिक संकट को अवसर में बदलने का एक मौका है। उन्होंने यह भी कहा कि
मौजूदा वित्तीय संकट का चीन के वैश्विक ‘सुपरपावर’ बनने तथा अमेरिकी डालर
के एकाधिकार को चुनौती देते हुए यूआन को व्यवहारिक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा
बनाने के लक्ष्य पर जबर्दस्त प्रभाव पड़ेगा। स्वामी ने कहा, ‘‘यह (चीनी
आर्थिक संकट) भारत के लिये एक अवसर है।’’
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने पूर्व में भविष्यवाणी की थी कि
2020 तक चीनी अर्थव्यवस्था धाराशायी हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी
है कि यह पांच साल पहले हो रहा है।’’ वह फिलहाल विभिन्न शहरों में
व्याख्यान के लिये अमेरिका की यात्रा पर हैं। स्वामी ने कहा, ‘‘मुझे लगता
है कि चीन में जो हो रहा है, यह संरचनात्मक विफलता है। चीन की पूरी आर्थिक
प्रणाली कोई स्वदेशी प्रणाली नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अगर सही कदम
उठाते हैं, तो चीन को पीछे छोड़ने को लेकर हम मजबूत स्थिति में हैं।’’
भाजपा नेता ने रेखांकित किया कि चीन को आर्थिक संकट से
उबरने में समय लगेगा, ऐसे में भारत के लिये जरूरी कदम उठाकर अपने पड़ोसी
देश से आगे निकलने का समय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने आर्थिक
सलाहकारों को हटाने का अनुरोध करते हुए स्वामी ने कहा कि उनके लिये जरूरी
है कि वे पार्टी के भीतर गहन विचार विमर्श वाला सत्र आयोजित करे जिसमें
उन्हें सही सलाह मिलेगी। उन्होंने देश में आर्थिक विकास को गति देने के
लिये अन्य बातों के अलावा सरकार से ब्याज दर कम कर 9 प्रतिशत पर लाने तथा
आयकर समाप्त करने का आह्वान किया।
बाबा रामदेव सीमा सुरक्षा बल के जवानों को सिखाएंगे योग
जैसलमेर> सीमाओं पर तैनात सीमा सुरक्षा
बल के जवानों के तनाव को कम करने के साथ उन्हें चुस्त दुरुस्त रखने के लिए
योग गुरु बाबा रामदेव आगामी 11 से 13 सितंबर तक जैसलमेर से लगती भारत पाक
सीमा क्षेत्र में तैनात बल के जवानों और अधिकारियों के बीच रहकर उन्हें न
केवल योग, प्राणायाम सिखाएंगे वरन उन्हें लगातार योग के लिए प्रेरित भी
करेंगे।
बीएसएफ के जवानों में बढ़ रहे तनाव व दिल के दौरे पड़ने
की घटनाओं को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल में योग प्राणायाम व खेल
गतिविधियों को अनिवार्य कर दिया गया हैं। पंतजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य
केन्द्र प्रभारी डॉ. जयदीप आर्य ने पत्रकारों को बताया कि 11 सितम्बर को
योग गुरु बाबा रामदेव जैसलमेर पहुंचेंगे तथा तीन दिन जैसलमेर में ही रहकर
सीमा सुरक्षा बल परिसर में प्रात: 5.30 बजे से 7.30 बजे तक योग शिविर का
आयोजन कर बल के जवानों को विपरीत परिस्थितियों में सीमा पर तैनात रहकर आने
वाली शारीरिक व मानसिक कठिनाइयों से निजात दिलवाने का प्रयत्न करेंगे।
उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव पश्चिमी राजस्थान के
जोधपुर और जैसलमेर जिलों में छह दिन रहकर जवानों को योग प्राणायाम
सिखाएंगे। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल परिसर में आयोजित इन योग
शिविरों में स्थानीय लोगों को प्रवेश के लिए पंतजलि के चिकित्सा केन्द्र व
आयुर्वेदिक केन्द्रों से उनको प्रवेश पत्र दिये जायेंगे। डॉ. आर्य ने बताया
कि बाबा रामदेव जैसलमेर से लगती अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित तनोट माता
के दर्शन करने भी जायेंगे। रामदेव इस दौरान जहां सीमावर्ती क्षेत्रों में
तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों व अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
मामले को हवा देने की रणनीति में नवाज, कहा- कश्मीरी नेता नहीं ‘तीसरा पक्ष’
इस्लामाबाद, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि कश्मीरी
अलगाववादी नेता ‘‘तीसरा पक्ष’’ नहीं हैं और भारत के साथ ऐसी कोई भी बातचीत
प्रक्रिया निर्थक होगी जिसमें कश्मीर मुद्दा शामिल नहीं हो। शरीफ ने कल
कैबिनेट की बैठक में कहा, ‘‘ कश्मीरी नेता तीसरा पक्ष नहीं हैं बल्कि इस
मसले का एक महत्वपूर्ण पक्ष हैं। उनके भविष्य के बारे में कोई फैसला उनकी
राय और विचार विमर्श के बिना नहीं हो सकता।’’ दि डॉन की एक खबर के अनुसार
शरीफ ने कैबिनेट से कहा कि बिना कश्मीर मुद्दे के भारत के साथ कोई भी
बातचीत निर्थक होगी।
शरीफ की इस टिप्पणी के कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय वार्ता आखिरी वक्त में रद्द कर दी थी। भारत ने पाकिस्तान से यह प्रतिबद्धता जताने को कहा था कि वह कश्मीरी अलगाववादी नेताओं से मुलाकात नहीं करेगा। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने शरीफ और कैबिनेट को वार्ता रद्द होने के संबंध में जानकारी दी। कैबिनेट ने देश की सुरक्षा स्थिति पर भी विचार विमर्श किया।

राम नाईक ने लोकायुक्त की नियुक्ति की फाइल फिर लौटाई
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में नये लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर राज्य
सरकार और राज्यपाल राम नाईक के बीच जारी गतिरोध बरकरार है। राजभवन ने
सेवानिवृत्त न्यायाधीश रवीन्द्र सिंह यादव की नये लोकायुक्त के तौर पर
नियुक्ति की सिफारिश सम्बन्धी फाइल आज पांचवीं बार भी लौटा दी। आधिकारिक
सूत्रों ने यहां बताया कि लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर अखिलेश यादव सरकार
द्वारा भेजे गये जवाब का दो दिन तक गहराई से परीक्षण एवं विधि विशेषज्ञों
से सलाह-मशविरा करने के बाद राज्यपाल ने सम्बन्धित फाइल को सुबह फिर राज्य
सरकार को लौटा दिया। हालांकि यह तत्काल पता नहीं लग सका है कि राज्यपाल ने
फाइल पर उसे लौटाने का क्या कारण लिखा है।
नाईक ने पिछली बार फाइल लौटाते वक्त कहा था कि ऐसा लगता है कि इस नियुक्ति की सिफारिश के लिये मुख्यमंत्री, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की समिति की बैठक में सहमति लेने की औपचारिकता नहीं पूरी की गयी है। राज्यपाल ने यह भी कहा था कि मुझे लोकायुक्त संबंधी फाइल एक ही नाम की सिफारिश करते हुए मिली है। राज्य सरकार इससे पहले भी लोकायुक्त के तौर पर रवीन्द्र सिंह यादव की नियुक्ति सम्बन्धी फाइल चार बार राज्यपाल के पास भेज चुकी है, जिसे नाईक ने हर बार लौटा दिया था।

मिले-जुले वैश्विक रुझान के बीच बाजार भारी उतार-चढ़ाव की गिरफ्त में
मुंबई, सेंसेक्स, कल की रिकार्ड गिरावट के बाद आज सुबह मजबूती के साथ
खुला और कुछ की मिनटों में इसमें 383 अंक की उछाल दर्ज हुई लेकिन जल्दी ही
बाजार सुबह के कारोबार में भारी उतार-चढ़ाव की गिरफ्त में आ गया। सूचकांक
भारी उतार-चढ़ाव के बीच नकारात्मक दायरे में आ गया लेकिन बाद में नौ बजकर
45 मिनट पर फिर से 120 अंक की तेजी के साथ 25,862 पर पहुंच गया। इसी तरह
नैशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 38.60 अंक की उछाल के साथ 7,847.60 पर
पहुंच गया हालांकि इससे पहले शुरआती कारोबार में यह 7,801 के न्यूनतम स्तर
पर पहुंच गया।
चीन के बाजार में गिरावट जारी रहने के बावजूद भारतीय बाजारों में निचले स्तर पर लिवाली बढ़ने से सेंसेक्स में 383 अंक की उछाल दर्ज हुई और निफ्टी से फिर से 7,900 का स्तर छुआ। कारोबारियों ने कहा कि अन्य एशियाई बाजारों में सुधार से यहां बाजारों का रझान प्रभावित हुआ।

सहमति पत्रों पर कैबिनेट की मंजूरी लेने में देरी, पीएम नाराज
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने
मंत्रालयों द्वारा आपसी सहमति ज्ञापनों (एमओयू) पर मंत्रिमंडल की मंजूरी
लेने में की जा रही देरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए आज कहा कि उन्हें एक
महीने के भीतर विभिन्न देशों और प्रतिष्ठानों के साथ किये गये एमओयू का
ब्योरा मंत्रिमंडल के सुपुर्द करना चाहिये। कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार
सिन्हा ने हाल में केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों के सचिवों को जारी
निर्देश में यह बात कही। इस साल जून में सभी मंत्रालयों के सचिवों को
निर्देश दिया गया है कि वे सहमति-पत्रों पर हस्ताक्षर करने से पहले पूर्व
स्वीकृति प्राप्त करें। उन्होंने कहा ‘‘अभी भी यह देखा जा रहा है कि एमओयू
हस्ताक्षर होने के काफी समय निकल जाने के बाद एमओयू के बारे में केबिनेट
नोट मंजूरी या जानकारी देने के लिए मंत्रिमंडल के समक्ष लाये जा रहे हैं।’’
बैंगलोर महानगर पालिका में भी बीजेपी की भारी जीत, पीएम ने ट्विट कर दी कार्यकर्ताओं को बधाई
बैंगलोर। बैंगलोर महानगर पालिका के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा ने 100 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस ने 76, जेडीएस ने 16 और अन्य दलों को आठ सीटें हासिल हुईं। पीएम ने ट्विट कर दी कार्यकर्ताओं को बधाई है। इस जीत के साथ ही पीएम ने ट्विट में इसे राजस्थान और मध्य प्रदेश के बाद जीत की हैट्रिक बताया है। पीएम ने कहा कि विकास की राजनीति की जीत है। साल 2013 में सत्ता में वापसी करने के बाद कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस और उसके मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को मंगलवार को बैंगलोर नगरपालिका चुनाव परिणामों ने बड़ा झटका दिया। शनिवार को नगरपालिका के लिए हुए मतदान में 50 फीसदी से कम वोटरों ने अपने वोट डाले थे। शहर में बढ़ती गंदगी और पानी की कमी, बदहाल सड़कों की वजह से गुस्साए मतदाता वोटिंग से दूर रहे। शायद ऐसा यह संदेश देने के लिए ही कहा गया कि अगर काम ठीक से नहीं किया गया तो उन्हें ऐसी ही नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
पाकिस्तान की चालबाजी फिर सामने, वहां प्रतिबंधित नहीं है जमात-उद-दावा और हक्कानी नेटवर्क
इस्लामाबाद. पाकिस्तान में प्रतिबंधित 60 संगठनों की आधिकारिक सूची के
अनुसार मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद नीत जमात.उद.दावा
:जेयूडी: और अफगानिस्तान स्थित खतरनाक हक्कानी नेटवर्क यहां प्रतिबंधित
नहीं हैं। हालांकि, सरकार ने जेयूडी को उन समूहों की सूची में रखा है जिन
पर अधिकारी करीबी नजर रख रहे हैं। इसका अर्थ है कि अगर संगठन को आतंकवाद को
बढ़ावा देने का दोषी पाया गया तो उस पर रोक लगायी जा सकती है। संयुक्त
राष्ट्र के अनुसार जेयूडी एक आतंकवादी संगठन है और उसके प्रमुख हाफिज सईद
पर अमेरिकी सरकार ने एक करोड़ डालर का इनाम रखा है। लेकिन वह पाकिस्तान में
खुलेआम घूमता है।
अल.कायदा से जुड़ा खतरनाक संगठन हक्कानी नेटवर्क भी प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल नहीं है। हक्कानी नेटवर्क पर अफगानिस्तान में पश्चिम और भारत के हितों के खिलाफ हमले का आरोप है। इनमें काबुल में 2008 में भारतीय मिशन पर हमला भी शामिल है। सूची के अनुसार पाकिस्तान ने 60 संगठनों को आतंकवाद में शामिल होने पर प्रतिबंधित किया है। वर्णानुक्रम में व्यवस्थित सूची के अनुसार लश्कर.ए.तैयबा 39वें नंबर पर है जबकि जैश.ए.मुहम्मद 29वें स्थान पर है। अल.कायदा और तहरीक.ए.तालिबान पाकिस्तान जैसे प्रमुख आतंकवादी संगठन भी इस सूची में शामिल हैं। भारतीय संसद पर हमले के बाद 14 जनवरी 2002 को लश्कर.ए.तैयबा तथा जैश.ए.मुहम्मद पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
सूची के अनुसार जेयूडी एकमात्र समूह है जो आधिकारिक निगरानी के तहत है। यह समूह स्कूलों और अस्पतालों का संचालन करता है तथा बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के वक्त लोगों को मदद मुहैया कराता है। जेयूडी प्रमुख सईद भारत के साथ विवादों के समाधान के लिए पाकिस्तान सरकार की किसी भी शांति पहल का विरोध करता है।

भाजपा सांसद शत्रुघन सिन्हा ने ट्विट कर दी पार्टी को धमकी 0
नई दिल्ली। शत्रुघन सिन्हा ने बिहार विधान सभा चुनाव के बाद उन पर कार्रवाई
होने की खबरों के बीच कहा कि न्यूटन का तीसरा नियम नहीं भूलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हर क्रिया के बाद एक प्रतिक्रिया होती है। बता दें कि हाल
में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ कर मेल-जोल बढ़ाने के
मुद्दे पर पार्टी श्री सिन्हा से नाराज़ चल रही है। ऐसे में ट्विट के
माध्यम से धमकी बिहार की राजनीति को एक नई दिशा दे सकता है।
Monday, 24 August 2015
आतंकी नावेद न्यायिक हिरासत में भेजा गया
जम्मू, ऊधमपुर आतंकी हमले में पकड़े गए संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी
मोहम्मद नावेद उर्फ कासिम खान को 26 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में
भेज दिया गया है। नावेद अभी तक पुलिस रिमांड पर था। जम्मू के मुख्य न्यायिक
मजिस्ट्रेट सुमित गुप्ता ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश
दिया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ऊधमपुर घटना की जांच कर रही है। इस
आतंकी वारदात में सीमा सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गए थे। एक आतंकी मारा
गया था। नावेद भागकर पास के चिरडी गांव में घुस गया था, जहां गांव वालों
ने उस पर काबू पाकर उसे पुलिस को सौंप दिया था।
इससे पहले एनआईए ने उधमपुर में हुए आतंकवादी हमले में पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद नावेद याकूब का बयान दर्ज करने के लिए आज उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। इस आतंकवादी हमले में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए थे और 15 अन्य लोग घायल हो गए थे। अदालत के सूत्रों ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 164 :इकबालिया बयान और बयान दर्ज करने के संबंध में: के तहत नावेद का बयान दर्ज करने के लिए उसे आज तड़के उच्च न्यायालय परिसर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट :सीजेएम: एस गुप्ता के समक्ष पेश किया गया।
उन्होंने बताया कि सीजेएम ने यह सुनिश्चित करने की प्रक्रिया के तहत लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी को दो दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया कि वह स्वेच्छा से बयान दे रहा है। उन्होंने बताया कि बयान दर्ज करने के लिए इस मामले को 26 अगस्त को लिया जाएगा। सूत्रों ने दावा किया कि नावेद ने पांच अगस्त हो हुए आतंकवादी हमले में अपनी संलिप्तता की बात कुबूलने के बाद आज अपना बयान दर्ज करने पर सहमति जताई थी। नावेद को हमले के बाद पकड़ा गया था। उसे आज एनआईए अदालत के समक्ष भी पेश किया गया। इसी अदालत ने उसे 11 अगस्त को 14 दिनों के लिए एजेंसी की हिरासत में भेज दिया था। पाकिस्तान के फैसलाबाद के रहने वाले नावेद को एनआईए की टीम पूर्व में श्रीनगर से लाई थी और उसे उधमपुर जिले में नारसु नाला पर स्थित राजमार्ग पर भी ले जाया गया था जहां आतंकवादी हमला हुआ था।

अमोल पालेकर भारत की ऑस्कर जूरी के अध्यक्ष नियुक्त 0
मुंबई, जाने माने अभिनेता अमोल पालेकर को भारत की ऑस्कर जूरी का
अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जो 88 वें अकादमी अवार्ड की सर्वश्रेष्ठ
विदेशी फिल्मों की सूची के लिए देश की अधिकारिक प्रविष्टि का चयन
करेगी। ‘गोलमाल’ स्टार 70 वर्षीय अभिनेता 17 सदस्यीय जूरी की अगुवाई
करेंगे। उनकी फिल्म ‘पहेली’ को 2005 में अकादमी पुरस्कार के लिए अधिकारिक
प्रविष्टि मिली थी।
मुंबई स्थित फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया :एफएफआई: के महासचिव सुप्रण सेन ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘‘भारत के ऑस्कर जूरी के प्रमुख के रूप में हमने अमोल पालेकर का चयन किया है। वह एक जानी मानी फिल्म शख्सियत हैं।’’ उत्साहित पालेकर ने बताया कि 2016 में ऑस्कर के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली फिल्म के चयन की प्रक्रिया अभी शुरू होनी है ।
उन्होंने बताया, ‘‘भारत के ऑस्कर जूरी का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने को लेकर मैं खुश हूं। ऑस्कर के लिए एक फिल्म के चयन के लिए हमने कोई मानदंड तय नहीं किया है। मैं सबसे पहले सम्मानीय सदस्यों के साथ बैठक करूंगा और चयन के मानदंड पर काम करूंगा।’’ बड़े पर्दे से कुछ समय से दूर चल रहे मुंबई में रहने वाले अभिनेता को 1970 की दशक में आयी ‘रजनीगंधा’, ‘एक छोटी सी बात’, ‘चितचोर’, ‘गोलमाल’ और ‘घरौंदा’ जैसी फिल्मों में मध्यवर्ग का चरित्र चित्रण करने के लिए जाना जाता है। 88 वें अकादमी पुरस्कार का आयोजन लॉस एंजिलिस में 28 फरवरी को किया जाएगा।

लोजपा-रालोसपा ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, कहा- एक हफ्ते में हो सीटों का बंटवारा
पटना: सितंबर-अक्टूबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीट
शेयरिंग को लेकर एनडीए में घमासान तेज हो गया है. एनडीए के प्रमुख घटक दल
रालोसपा और लोजपा ने भाजपा के शीर्ष नेताओं से सीटों के बंटवारे पर एक
सप्ताह के भीतर फैसला करने की मांग की है. साथ दोनों दलों के नेताओं ने कहा
कि भाजपा को ऐसे बयान से बचना चाहिए जिससे हमारे कार्यकर्ताओं को दुख
पहुंचता हो. गौर हो कि बीते दिनों महागंठबंधन की ओर से सीटों के बंटवारें
का एलान कर दिये जाने के बाद से एनडीए के घटक दल भाजपा पर लगातार दबाव
बनाये हुए है. इसी कड़ी में हाल ही में लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं
पार्टी सांसद चिराग पासवान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से
दिल्ली में मुलाकात कर सीट शेयरिंग पर जल्द फैसला करने का आग्रह किया था.
दोनों दलों ने सोमवार को संयुक्त प्रेस वार्ता कर एनडीए के मतभेद को सार्वजनिक कर दिया. दोनों पार्टियों ने भाजपा नेताओं को एक सप्ताह में सीट निर्धारण करने का समय दिया है. दोनों पार्टियों की संयुक्त प्रेस वार्ता में भाजपा के स्लोगन पर भी नाराजगी जताई गयी. पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा के नेता अबकी बार भाजपा सरकार का स्लोगन चला रहे हैं, जबकि सरकार एनडीए की बनने वाली है. हालांकि सभी पार्टियों ने भाजपा उम्मीदवार को मुख्यमंत्री की कुर्सी देने पर सहमति जता दी है, फिर भी यह स्लोगन ठीक नहीं है.
लोजपा नेता पशुपति पारस ने कहा कि भाजपा गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में है. भाजपा को एक सप्ताह के अंदर सभी सीटों का बंटवारा कर देना चाहिये. सीट बंटवारे में देर करना ठीक नहीं है. पारस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि विधान परिषद के चुनाव में लोजपा के हाजीपुर के प्रत्याशी को भाजपा के नेताओं ने हराने का काम किया था. रालोसपा नेता अरु ण कुमार ने कहा कि भाजपा के कई नेता बेहद आक्रामक बयान दे रहे हैं. वे लोग हमारे खिलाफ भी बोलते हैं, ऐसा नहीं होना चाहिये. प्रेसवार्ता में लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान, रालोसपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ललन पासवान, ललन चंद्रवंशी, प्रो. मोहम्मद सरफराज खान मौजूद रहें.

‘पाकिस्तान में दाऊद को उड़ाने की थी तैयारी, भ्रष्ट पुलिस ने बिगाड़ा खेल’
नई दिल्ली: भारत ने भगोड़े और मोस्टर वॉन्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद
इब्राहिम को पाकिस्तान में ही ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन मुंबई
पुलिस के कुछ अफसरों की वजह से पूरा ऑपरेशन चौपट हो गया। पूर्व होम
सेक्रेटरी और बीजेपी लीडर आरके सिंह ने यह खुलासा किया है।
छोटा राजन गिरोह के लोगों को दी गई ट्रेनिंग:
सिंह एक अंग्रेजी चैनल से बातचीत में सिंह ने यह जानकारी दी। आरके सिंह ने बताया कि किस तरह मुंबई पुलिस के कुछ भ्रष्ट अफसरों की वजह से यह सीक्रेट ऑपरेशन फेल हो गया। सिंह के मुताबिक, उस वक्त वाजपेयी पीएम थे। भारत सरकार ने छोटा राजन गिरोह के कुछ लोगों को इस मिशन से जोड़ा और उन्हें सीक्रेट लोकेशंस पर ट्रेनिंग देनी शुरू की। हालांकि, दाऊद से जुड़े मुंबई पुलिस के कुछ अफसर ट्रेनिंग कैंप पर इन लोगों को अरेस्ट करने पहुंच गए। सिंह ने कहा, ”दाऊद को निशाना बनाने के लिए एक ग्रुप को ट्रेनिंग दी गई। हालांकि, दाऊद के कुछ लोग मुंबई पुलिस में थे, जो अलर्ट हो गए। मुंबई पुलिस यह कहती पाई गई कि उसके पास ट्रेन्ड किए जा रहे लोगों के खिलाफ वॉरंट है। हालांकि, मैं इस न्यूज की पुष्टि नहीं कर सकता। मैंने यह सब सुना है, मेरे पास ठोस सबूत नहीं हैं।

Subscribe to:
Posts (Atom)